लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस के साथ रेप के आरोप में एक्टर-प्रोड्यूसर विजय बाबू हुए गिरफ्तार किया, केरल पुलिस कर रही है पूछताछ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 27, 2022 16:18 IST

दक्षिण के फेमस एक्टर-प्रोड्यूसर विदय बाबू को रेप के मामले में केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय बाबू ने इस मामले में केरल हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी और कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत भी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरेप मामले में विजय बाबू ने केरल हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी और कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत भी दी थीरेप मामले में विजय बाबू को केरल हाईकोर्ट ने दी थी अग्रिम जमानत रेप पीड़िता ने गुजरे 22 अप्रैल को पुलिस में विजय बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी

कोच्चि:केरल पुलिस ने दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने एक्टर-प्रोड्यूसर विजय बाबू को एक एक्ट्रेस के साथ रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार साउथ एर्नाकुलम की पुलिस ने आरोपों के बारे में पूछताछ करने के लिए विजय बाबू को गिरफ्तार किया है।

समाचार वेबसाइट 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक इस रेप के मामले में विजय बाबू ने केरल हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी और कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत भी दी थी। लेकिन साथ ही कोर्ट ने यह शर्त भी लगाई थी कि विजय बाबू आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए जांच अधिकारियों के सामने 27 जून की सुबह 9 बजे तक पेश होंगे और आत्मसमर्पण करेंगे। 

गिरफ्तारी के बाद केरल पुलिस ने कहा कि विजय बाबू को कोर्ट के आदेश पर जमानत पर रिहा किया जाएगा, लेकिन उससे पहले आरोपों के आदार पर उन्हें उन होटलों और फ्लैटों से सबूत इकट्ठा करने के ले जाया जाएगा, जहां कथित तौर पर रेप का यह क्राइम हुआ था। 

एक्टर विजय बाबू रेप के इस मामले में दो आधार पर फंसे हैं, पहला उन्होंने महिला एक्ट्रेस का यौन उत्पीड़न किया और दूसरा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये पीड़िता की पहचान उजागर करने की कोशिश की। 

इस मामले में केलर हाईकोर्ट ने विजय बाबू को अग्रीम जमानत देते हुए कहा था कि पुलिस 27 जून से 3 जुलाई तक यानी अगले सात दिनों तक विजय बाबू से पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि अगर विजय बाबू को पुलिस गिरफ्तार करती है तो उन्हें 5 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया जाए। 

इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा था कि घटना के आरोपी विजय बाबू को जांच के लिए समक्ष अधिकारी के सामने पेश होना चाहिए और केस की पड़ताल के दौरान वो पीड़िता या किसी अन्य गवाह से संपर्क न स्थापित करें और न ही उनसे बातचीत करें। 

इतना ही नहीं विजय उसे पीड़िता या उसके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए भी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाएंगे और न ही अदालत की जानकारी के बिना केरल छोड़कर बाहर जा सकेंगे। 

वहीं अदालती और पुलिस कार्रवाई के दौरान केरल की मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने विजय बाबू को समर्थन देते हुए इस मामले में आरोपी बनाए जाने के कारण बाकायदा अपना विरोध जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि वो अदालती फैसले के बाद इस मामले में सख्त एक्शन लेगा। 

अदालत ने बीते 31 मई को विजय बाबू को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था और समय-समय पर कोर्ट द्वारा इसे बढ़ाया गया था। विजय बाबू ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस उन्हें कथिततौर पर ब्लैकमेल करने के लिए रेप के झूठे मामले में फंसाया है। 

निर्माता-अभिनेता विजय बाबू ने केरल हाईकोर्ट में दायर की गई अपनी याचिका में यह आरोप भी लगाया था कि समाज में लोकप्रियता हासिल करने और प्रचार के लिए एक्ट्रेस द्वारा उनकी छवि को खराब करने के लिए यौन आरोप लगाया गया है। 

बाबू ने दावा किया था कि वह इस इस मामले में पूरी तरह से निर्दोष हैं और उन्हें समाचार और मीडिया के जरिय मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है।  

वहीं विजय बाबू के दावे के उलट उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी कई फिल्मों में काम करने वाली पीड़िता ने गुजरे 22 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पिछले एक साल से कथित तौर पर निर्माता-अभिनेता विजय बाबू द्वारा यौन हिंसा की शिकार हुई हैं। 

मामले में पीड़िता के वकील ने बाबू की याचिका का विरोध करते हुए अदालत में तर्क दिया था कि अभिनेता-निर्माता ने कथित तौर पर उसके विश्वास का दुरुपयोग किया है और उसका यौन शोषण किया है। 

वकील ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि चूंकि पीड़िता फिल्म इंडस्ट्री में नई थी, इस नाते उसकी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए कथित तौर पर बाबू द्वारा उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया।

टॅग्स :रेपक्राइमकेरलKerala High CourtKerala Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा