लाइव न्यूज़ :

Acid Attack: मेरठ में महिला पर फेंका तेजाब, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 12:12 IST

मेरठ जिले के लोहिया नगर क्षेत्र में एक महिला पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देAcid Attack: मेरठ में महिला पर फेंका तेजाब, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी...

मेरठ जिले के लोहिया नगर क्षेत्र में एक महिला पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे 38 साल की एक महिला अस्पताल जाने के लिये घर से निकली थी। इसी दौरान एक युवक कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेजाब लेकर उसका पीछा करता रहा।

लोहिया नगर स्टैंड पर आटो का इंतजार कर रही महिला पर उसने पीछे से तेजाब फेंका। इस घटना में महिला के हाथ झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिये नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं जो विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

टॅग्स :मेरठक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?