लाइव न्यूज़ :

तेरा चेहरा खराब कर दूंगा' कहते हुए शख्स ने महिला डॉक्टर पर फेंका एसिड,  छात्रा सहित एक अन्य महिला झुलसे, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 14, 2020 09:07 IST

घायलों में डॉ. सोफी सायमन (नागपुर), गौरी सोनेकर (12) और सुरेखा दिलीप बंडे (40) दोनों पहलेपार, सावनेर का समावेश है. तीनों घायलों को नागपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. सोफी नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेयो) में सहायक प्राध्यापिका हैं. पहलेपार के झोपड़पट्टी परिसर में स्वास्थ्य सेवक गुणवंत ठाकरे के साथ सर्वेक्षण करते समय मिलिंद वहां पहुंचा.

वर्धा जिले के हिंगणघाट में प्राध्यापिका को पेट्रोल छिड़ककर जलाने की घटना की गूंज अभी थमी भी नहीं कि गुरुवार की दोपहर सावनेर में महिला चिकित्सक पर एसिड हमला किया गया. इसमें चिकित्सक, छात्रा और एक अन्य महिला भी झुलस गई. आरोपी मिलिंद अशोक कान्हेरे (22) तेलंगखेड़ी, तह. सावनेर है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार वह नशेड़ी है तथा उसने सनक में इस घटना को अंजाम दिया है. घायलों में डॉ. सोफी सायमन (नागपुर), गौरी सोनेकर (12) और सुरेखा दिलीप बंडे (40) दोनों पहलेपार, सावनेर का समावेश है. तीनों घायलों को नागपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डॉ. सोफी नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेयो) में सहायक प्राध्यापिका हैं. वे गुरुवार को नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (नैको) के प्रोजेक्ट के तहत सावनेर आईं थीं. पहलेपार के झोपड़पट्टी परिसर में स्वास्थ्य सेवक गुणवंत ठाकरे के साथ सर्वेक्षण करते समय मिलिंद वहां पहुंचा. बताया जाता है कि मिलिंद शराब के नशे में धुत्त था.

उसके हाथ में टॉयलेट साफ करने वाले एसिड की बोतल थी. 'तेरा चेहरा खराब कर दूंगा' कहते हुए उसने बोतल डॉ. सोफी की ओर उछाल दी. इसमें उनके हात और पैर जख्मी हो गए. सुरेखा बंडे का चेहरा तथा बाजू में खड़ी गौरी का गला झुलस गया. नागरिकों ने मिलिंद को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी. इसके बाद पुलिस को सौंपा दिया.

थाना परिसर में तनाव

घटना के बाद सावनेर थाने के सामने भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. नागरिक आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय को सूचना दी गई. प्रभारी पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत सावनेर पहुंची. अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलवाया गया. राऊत के अनुसार हमले के पीछे आरोपी का कोई व्यक्तिगत कारण नहीं है. उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया.

टॅग्स :महाराष्ट्रलोकमत समाचारनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना