लाइव न्यूज़ :

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर ले जा रहा था आरोपी, परिजनों ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से मुक्त कराया 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2021 15:10 IST

बिहार में सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र का मामला है. घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को पकड़कर भीमपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. युवती का अपहरण कर युवक ने महीनों तक यौन शोषण किया.शनिवार को किसी तरह युवती ने अपने परिजनों को सूचना दी.

पटनाः बिहार में सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने के लिए जबरन गौमांस खिलाने का मामला सामने आया है.

यह घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है. शनिवार की देर शाम को युवती के परिजनों ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से उसे छुड़ाने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद भीमपुर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं आरोपी को पकड़कर भीमपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का अपहरण कर युवक ने महीनों तक यौन शोषण किया. इस दौरान उसको गौमांस मांस खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी देता रहा. जान से मारने की धमकी भी दी. शनिवार को किसी तरह युवती ने अपने परिजनों को सूचना दी. पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने कहा है कि 30 जून की शाम करीब 7 बजे वह घर से बांसवाड़ी में शौच के लिए गई थी.

इसी क्रम में चापीन वार्ड 13 निवासी मोहम्मद कलीम ने उसे पकड़ लिया. मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में लेकर जाने लगा. जब उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी. उसके बाद कलीम लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. इस दौरान धर्म परिवर्तन का दबाव देते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी.

शनिवार को उसे किसी तरह पता चला कि जिस जगह उसे रखा गया है वह फारबिसगंज है. उसने किसी तरह यह सूचना अपने परिजनों को दी. इसकी भनक भी कलीम को लग गई. इसके बाद युवक उसे कहीं दूसरी जगह ले जाने लगा. इसी बीच उसके परिजन वहां पहुंच गए और फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कलीम को पकड़ लिया. उन्होंने कलीम को लाकर पुलिस को सौंप दिया.

इस संबंध में भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है. उधर, एक धार्मिक संगठन के जिला मंत्री मुकेश यादव ने कहा है कि युवती की बरामदगी और आरोपी को पकड़ने में उनके संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने बताया कि विशेष पक्ष द्वारा साजिश के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है. इसमें दूसरे पक्ष की लड़की और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है. ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर