लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में खुलासा- हेट क्राइम में टॉप पर है उत्तर प्रदेश, जानें किस राज्य को मिला कौन सा नंबर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 17, 2018 13:43 IST

देशभर में तेजी से सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ रही हैं। भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) और हेट क्राइम जैसी घटनाएं हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

Open in App

देशभर में तेजी से सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ रही हैं। भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) और हेट क्राइम जैसी घटनाएं हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी सभी के बीच अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक रिपोर्ट पेश की है। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश इस तरह ती घटनाओें को फैलाने में नंबर एक पर बताया गया है। वहीं, इसी श्रेणी में दूसरे में नंबर पर गुजरात है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साल 2018 के पहले 6 महीनों में 100 हेट क्राइम दर्ज किए गए। इसमें अधिकांशतौर पर शिकार दलित, आदिवासी, जातीय और धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लोग और ट्रांसजेंडर बने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक  हेट क्राइम में अब तक कुल 18 घटनाओं के साथ यूपी नंबर एक पर है।

जबकि 13 घटनाओं के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर, 8 घटनाओं के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर है। जबकि हेट क्राइम की 7-7 घटनाओं के साथ तमिलनाडु और बिहार संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है। वहीं, अगर इस साल के 6 महीनों की बात की जाए तो रिपोर्ट में 'हेट क्राइम' के कुल 67 मामले वंचित-शोषित समाज के खिलाफ और अल्पसंख्यकों के खिलाफ 22 मामले दर्ज हुए हैं।

 इनमें से ज्यादातर केस गाय और ऑनर किलिंग से संबंधित हैं. उत्तर प्रदेश में भी सबसे अधिक मामले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर घचनाओें को जन्म देने में भी यूपी नंबर एक पर है। जबकि यूपी सरकार की ओर लगातार कहा जाता रहा है कि जब से राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है यहां दंगे कम हुए हैं।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?