लाइव न्यूज़ :

बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, दो ने लगाई फांसी, करंट से मजदूर की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 14:03 IST

खेडपा थाना क्षेत्र के मैलाना गांव में चार साल की बच्ची सीमा सोमवार को लगभग 400 फुट गहरे बोरवेल गिर गई थी। थानाधिकारी केशाराम ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका। राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बच्ची के परिवार को एक लाख रुपये की राशि दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बच्ची के परिवार को एक लाख रुपये की राशि दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने घटना पर दुख जताया है।थानाधिकारी केशाराम ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सीमा को बचाया नहीं जा सका। एनडीआरएफ और सेना के जवानों के प्रयासों के बावजूद बच्ची की मौत हो गयी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर खेद व्यक्त किया है। खेडपा थाना क्षेत्र के मैलाना गांव में चार साल की बच्ची सीमा सोमवार को लगभग 400 फुट गहरे बोरवेल गिर गई थी। थानाधिकारी केशाराम ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बच्ची के परिवार को एक लाख रुपये की राशि दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘रात एक बजे जोधपुर कलेक्टर से मेरी बात हुई थी। हम उम्मीद कर रहे थे कि बच्ची बच जाएगी। सेना और एनडीआरएफ के जवान भी बचाव कार्य में जुटे थे। बेहद दुःख है कि तमाम प्रयासों के बावजूद बच्ची बच नहीं पाई।’’ 

छात्रा ने फांसी लगाई

राजस्थान के कोटा शहर में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने रविवार की रात को छात्रावास में अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उत्तर प्रदेश की रहने वाली यह छात्रा यहां एक कोचिंग संस्थान में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, छात्रा के परिजनों का आरोप है कि निशांत नामक एक लड़का कुछ आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरों को लेकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था और उस पर उत्तर प्रदेश लौटने का दबाव बना रहा था।

जांच अधिकारी अनोख सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा और आरोपी स्कूल में साथ साथ पढ़ते थे। किसी बात को लेकर रविवार को दोनों में बहस हुई थी जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया। 

करंट लगने से मजदूर की मौत

शहर में एक निर्माणाधीन सोसायटी में काम कर रहे एक मजदूर की, मिक्सर प्लान्ट में करंट आ जाने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की रात को हुआ। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने मंगलवार को बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला मजदूर नारायण शहर के सेक्टर 151 में जेपी अमन नामक निर्माणाधीन सोसायटी में मिक्सर प्लांट पर काम करता था।

बीती रात को मिक्सर प्लांट में करंट आ गया और नारायण की मौत हो गई। प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने सोसायटी का निर्माण करा रहे प्रोजेक्ट मैनेजर तथा ठेकेदार नरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पार्क में व्यक्ति ने फांसी लगाई

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने पार्क में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, सुरजाराम (करीब 50 साल) ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने पार्क में एक पेड़ से लटककर कथित तौर पर फांसी लगा ली। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सुबह इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :राजस्थाननॉएडाकोटाअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत