लाइव न्यूज़ :

आरुषि हत्याकांड: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CBI जज, कहा- फैसले में सुधार हो

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 9, 2018 16:51 IST

ट्रायल कोर्ट के जज श्यामलाल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले में सुधार होना चाहिए।

Open in App

देश का सबसे बहुचर्चित आरुषि तलवार हत्याकांड मामले एक और नया मोड़ आ गया है। आरुषि-हेमराज मर्डर केस में तलवार दंपत्ति को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले सीबीआई कोर्ट के जज श्यामलाल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। जज श्यामलाल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले में सुधार होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट द्वारा अपने खिलाफ की गई तीखी टिप्‍पणियों को हटाने की भी मांग की है।  इलाहाबाद हाईकोर्ट से सीबीआई कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उस पर विरोधाभास जताया था और सबूतों के अभाव में कोर्ट ने तलवार दंपति को बरी कर दिया था। कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले पर सवाल उटाते हुए जज की कानूनी समझ पर उंगली उठाया था। कोर्ट ने अपने फैसले में सीबीआई के  ट्रायल जज की कानूनी जिम्मेदारियों से अनभिज्ञ होने की बात भी कही थी। 

बता दें कि 12 अक्टूबर 2017 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरुषि हत्याकांड पर सजा काट रहे राजेश और नूपुर तलवार को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया था। 16 अक्टूबर 2017 को उन्हें गाजियाबाद के डासना जेल से छोड़ दिया गया था। 

क्या था पूरा मामला 

आरुषि और हेमराज हत्याकांड में देश की सबसे बड़ी मिस्ट्री केस में से एक है। नोएडा के सेक्‍टर-25 स्थित जलवायु विहार में डेंटिस्‍ट डॉ. राजेश तलवार और डॉ. नुपूर तलवार अपनी 14 साल की बेटी आरुषि तलवार के साथ रहते थे। आरुषि नौवीं की छात्रा थी। 16 मई 2008 की रात को उनके घर में आरुषि का मर्डर हो गया। जिसका शक उनके नौकर हेमराज पर गया लेकिन बाद में हेमराज का शव भी छत से मिला। इस मर्डर केस पर किताब से लेकर फिल्म तक बनाई गई लेकिन हत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह