Aaj Ki Taja Khabar Update: फांसी के बाद निर्भया के दोषियों के शव अस्पताल लाए गए, पोस्टमार्ट के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे
LIVE
By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2020 08:46 IST2020-03-20T04:31:29+5:302020-03-20T08:46:43+5:30

निर्भया केस (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली ही नहीं बल्कि देश को हिला देने वाले 16 दिसंबर 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में चार दोषियों की अपील को खारिज करते हुए चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई है। 16 दिसंबर 2012 की वो रात जिसने पूरे देश को हैरत में डाल दिया। आज भी उस रात के बारे में सोचकर लोग कांप जाते हैं। जिस तरह 6 दरिंदों ने निर्भया का गैंगरेप किया था। उसके बाद निर्भया ने कुछ दिन अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ी पर आखिर में अपनी हिम्मत हार गई और दुनिया को अलविदा कह दिया। वो दिसंबर की सर्दी थी जब पूरे-पूरे और पूरी-पूरी रात लोगों ने सड़कों पर इंसाफ की गुहार लगाई और निर्भया के गुनाहगारों को फांसी देने की मांग की। केस पर कई बार सुनवाई हुई पूरे 8 साल इंतजार करने के बाद आज निर्भया के परिवार को न्याय मिला है।
LIVE
20 Mar, 20 : 08:48 AM
निर्भया की मां और उनकी वकील विक्ट्री साइन दिखाते हुए
Delhi: Asha Devi, Badrinath Singh, and their lawyer Seema Kushwaha show victory sign after the convicts were hanged till death after a 7-year-long legal battle. #NirbhayaVerdictpic.twitter.com/eQSt4rtLWT
— ANI (@ANI) March 20, 2020
20 Mar, 20 : 08:46 AM
दिल्ली गैंगरेप मामले के दोषियों को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल लाया गया है। जेल मैनुअल और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद दोषियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
Delhi: Bodies of 2012 Delhi gangrape case convicts brought to DDU Hospital for postmortem; The postmortem will be done as recommended by the Jail manual and Supreme Court guidelines. After the postmortem, the bodies of the convicts will be handed over to their respective families https://t.co/jOl8mqQQDBpic.twitter.com/lxONR632J7
— ANI (@ANI) March 20, 2020
20 Mar, 20 : 07:29 AM
चारों दोषियों को फांसी, देखिए वीडियो...
20 Mar, 20 : 07:06 AM
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक
Swati Maliwal, Chairperson, Delhi Commission for Women on #NirbhayaConvicts hanged: It's a historic day, Nirbhaya got justice after over 7 years, her soul must have found peace today. Country has given a strong message to rapists that if you commit this crime you will be hanged. pic.twitter.com/Uf3ILQRmYE
— ANI (@ANI) March 20, 2020
20 Mar, 20 : 06:38 AM
जेल में चारों दोषियों को फांसी दिए जाने केआधे घंटे बाद मेडिकल जांच कर डॉक्टर ने सभी को किया मृत घोषित
Sandeep Goel, Director General of Tihar jail: Doctor has examined all four convicts (of 2012 Delhi gang-rape case) and declared them dead. https://t.co/Bqv7RG8DtOpic.twitter.com/fIMR9xvVnh
— ANI (@ANI) March 20, 2020
20 Mar, 20 : 06:29 AM
फांसी दिए जाने के बाद तिहाड़ जेल के बाहर खुशियां मना रहे हैं लोग
Delhi: People celebrate & distribute sweets outside Tihar jail where four 2012 Delhi gang-rape case convicts were hanged at 5:30 am today. pic.twitter.com/TepyocII5t
— ANI (@ANI) March 20, 2020
20 Mar, 20 : 05:52 AM
फांसी दिए जाने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि आज हमको इंसाफ मिला। यह दिन देश की बच्चियों को समर्पित है। मैं जूडिशरी और सरकार का धन्यवाद करती हूं।ॉ
Asha Devi, mother of 2012 Delhi gang-rape victim: Finally they have been hanged, it was a long struggle. Today we got justice, this day is dedicated to the daughters of the country. I thank the judiciary & government. https://t.co/Bqv7RG8DtOpic.twitter.com/llBXtTYt6B
— ANI (@ANI) March 20, 2020
20 Mar, 20 : 05:35 AM
निर्भया मामले में चारों दोषियों को दी गई फांसी
2012 Delhi gang-rape case: All 4 death row convicts have been hanged at Tihar jail. pic.twitter.com/xOFJirPf8A
— ANI (@ANI) March 20, 2020
20 Mar, 20 : 05:30 AM
तिहाड़ जेल के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात
Delhi: Security deployed outside Tihar jail, where the four 2012 Delhi gang-rape death row convicts will be hanged shortly. pic.twitter.com/QxyQi0XnWD
— ANI (@ANI) March 19, 2020
20 Mar, 20 : 05:28 AM
चारों दोषियों को उस जगह ले जाया गया जहां उसे फांसी दी जानी है।
Tihar jail officials to ANI: All four 2012 Delhi gang-rape death row convicts have been brought to the place where they will be hanged shortly. pic.twitter.com/dAaG5kiLsx
— ANI (@ANI) March 19, 2020
20 Mar, 20 : 05:21 AM
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जल्लाद फांसी घर पहुंच गया है।
20 Mar, 20 : 05:18 AM
चारों दोषियों को तिहाड़ जेल के उस सेल में ले जाया गया जहां, उन्हें फांसी दी जानी है।
Tihar jail officials to ANI: All four 2012 Delhi gang-rape death row convicts are being taken to the place where they will be hanged shortly. https://t.co/7xyjs4E1FS
— ANI (@ANI) March 19, 2020
20 Mar, 20 : 05:04 AM
दोषियों का तिहाड़ जेल में हुआ मेडिकल जांच
दोषियों का तिहाड़ जेल में हुआ मेडिकल जांच, जिसमें सभी दोषी फिट पाए गए हैं। अब फांसी देने के लिए आगे की प्रक्रिया जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है।
Tihar jail officials to ANI: Medical of all four death row convicts completed, all are fit and fine. Jail to be under lock-down till the process of hanging is completed. https://t.co/7xyjs4E1FS
— ANI (@ANI) March 19, 2020
20 Mar, 20 : 04:32 AM
सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद निर्भया की मां ने दिया बयान
निर्भया मामले में अंतिम याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि अंतत: अब दोषी को सजा दी जाएगी। मैं देशवासियों और खासकर देश की महिला व बेटियों को इस लंबी में लड़ाई में साथ देने के लिए बधाई देना चाहती हूं।
#WATCH Asha Devi (mother of 2012 Delhi gang-rape victim) to ANI: Finally the convicts will be hanged, the petition in Supreme Court has been dismissed. I would like to thank all the people of the society, especially our daughters & women. pic.twitter.com/9zKGuYKlQM
— ANI (@ANI) March 19, 2020