लाइव न्यूज़ :

खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताकर मंत्रियों को फोन करने वाला युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:49 IST

आरोपी व्यक्ति को गृह मंत्रालय की शिकायत के आधार पर अपराध शाखा द्वारा मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति ने नौकरी लिए खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा एवं राजस्थान के श्रम मंत्रियों को कॉल किया था। पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी के बाद आरोपी को राजस्थान के अलवर जिले में उसके गृहनगर से अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम से सिमकार्ड लिया और फिर अपने आप को अमित शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा के श्रम मंत्री को फोन किया था।

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कथित तौर पर निजी सचिव बनकर हरियाणा एवं राजस्थान के श्रम मंत्रियों को फोन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के तेह मुंडावर निवासी संदीप चौधरी (25) ने नौकरी के लिए फोन किया था। पुलिस के मुताबिक चौधरी ने बीए और बीएड कर रखा है और वह हरियाणा के धारूहेड़ा में हीरो होंडा कंपनी में काम रहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते उसकी नौकरी चली गयी, उसके बाद उसने नौकरी पाने के लिए एक साजिश रच डाली।

पुलिस के मुताबिक उसे गृह मंत्रालय की शिकायत के आधार पर अपराध शाखा द्वारा मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कहा गया था कि एक व्यक्ति ने नौकरी लिए खुद को शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा एवं राजस्थान के श्रम मंत्रियों को कॉल किया था।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी के बाद आरोपी को राजस्थान के अलवर जिले में उसके गृहनगर से अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते काम छूट जाने के बाद उसने राजस्थान या हरियाणा में किसी फैक्टरी में नौकरी पाने के लिए साजिश रची एवं केंद्रीय गृहमंत्री का निजी सचिव बनकर उसने संबंधित राज्यों के मंत्रियों को फोन करने की ठानी।

पुलिस ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम से सिमकार्ड लिया और फिर अपने आप को शाह का निजी सचिव बताकर हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धनक और राजस्थान के श्रम मंत्री टीकाराम जूली को फोन किया। पुलिस ने मंत्रियों को कॉल करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद कर लिये हैं।  

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े