लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के बीच पेशावर में सिख युवक को उतारा मौत के घाट

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2020 16:29 IST

पाकिस्तानः पुलिस का कहना है कि मारा गया युवक शांगला का रहने वाला था और वह शादी की तैयारी में व्यस्त था। वह खरीदारी करने के लिए पेशावर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देपेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात बदमाश द्वारा हत्या कर दी गई है। पुलिस को पेशावर के में चमकानी पुलिस थाना इलाके में एक शव मिला।

पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरद्वारे में तोड़फोड़ का मामला थमा नहीं था कि इस बीच पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात बदमाश द्वारा हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार को पेशावर के में चमकानी पुलिस थाना इलाके में एक शव मिला, जिसकी पहचान रविन्द्र सिंह के रूप में की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि मारा गया युवक शांगला का रहने वाला था और वह शादी की तैयारी में व्यस्त था। वह खरीदारी करने के लिए पेशावर आया था। अज्ञात व्यक्ति ने युवक की हत्या कर दी और बाद में उसके परिवार को उसके मोबाइल से मौत की सूचना दी। पुलिस ने कहा कि फोन करना यह इशारा करता है कि यह आपसी दुश्मनी हो सकती है। बता दें, मीडिया की खबरों के अनुसार गुरद्वारा ननकाना साहिब पर एक भीड़ ने हमला किया। ननकाना साहिब के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया। इसकी भारत ने कड़ी निन्दा की और पड़ोसी देश से वहां सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया।

वहीं, पाकिस्तान ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि गुरुद्वारा ननकाना साहिब को खास समूह के लोगों ने अपवित्र किया। गुरुद्वारा जन्म स्थान के नाम से मशहूर गुरुद्वारा ननकाना साहिब सिख धर्म के लोगों के लिए बेहद पवित्र स्थल है क्योंकि यहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। 

टॅग्स :हत्याकांडपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना