लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में ‘निर्भया’ जैसा कांड, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को फेंका

By भाषा | Updated: September 27, 2019 03:02 IST

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। 32 वर्षीय पीड़िता से चलती कार में दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे सर्किट हाउस के पास फेंक दिया, बाद में लोगों ने उसे जी बी अस्पताल में भर्ती कराया।

Open in App

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में ‘निर्भया कांड’ की तरह सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अगरतला चिकित्सा महाविद्यालय से छह साल की बीमार बेटी से मिलकर लौट रही महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे एक सड़क पर फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। 32 वर्षीय पीड़िता से चलती कार में दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे सर्किट हाउस के पास फेंक दिया, बाद में लोगों ने उसे जी बी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया महिला की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति ने बुधवार को पूर्वी अगरतला महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसी दिन छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्वी अगरतला महिला थाने की प्रभारी मुमताज हसीना ने शिकायत के हवाले से बताया कि मंगलवार करीब शाम साढ़े सात बजे पीड़िता घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई जिसके चालक को वह जानती थी।

उन्होंने बताया कि जब ऑटो रिक्शा चालक ने वाहन को दूसरे रास्ते पर मोड़ा तो महिला ने विरोध किया लेकिन चालक और यात्रियों को लेने की बात कर दूसरे रास्ते पर चला गया। हसीना के मुताबिक रास्ते में चार लोग ऑटो रिक्शा में सवार हुए और महिला के हाथ और मुंह बांध दिया। बाद में उन्होंने उसे कार में डाला और करीब 15 किलोमीटर दूर नरसिंहगढ़ ले गए जहां चार और लोग इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे भी कार में सवार हुए और सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया तथा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सर्किट हाउस के पास पीड़िता को फेंक दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भाजपा की लोकसभा सांसद प्रतिमा भौमिक ने घटना की निंदा करते हुए मामले की जल्द जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में 23 वर्षीय निर्भया के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसके बाद देशव्यापी आंदोलन और प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों को और सख्त बनाया था।

टॅग्स :त्रिपुरागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टOdisha News: ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार; बच्चों के सामने महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टOdisha: नाबालिग छात्रा के साथ 1 साल से ज्यादा समय तक बलात्कार, प्राइवेट स्कूल के 4 टीचर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टस्कूटी पर सवार 2 नाबालिग लड़कियों का बोलेरो गाड़ी पर सवार अनमोल साहू, सोनू साहू, सुंदर साहू और धरमजीत ने किया अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत