लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए खुद को बताता था ACP, पुलिस ने रेप केस में किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 16, 2019 03:38 IST

पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब 22 वर्षीय महिला ने पिछले सप्ताह पुलिस में शिकायत की कि प्रिय ने खुद को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एसीपी बताया और उससे फेसबुक पर दोस्ती की।

Open in App

सोशल मीडिया पर लड़कियों को प्रभावित करने के लिए अपने आप को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का सहायक पुलिस आयुक्त बताने वाले व्यक्ति को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि 26 वर्षीय आरोपी पीयूष प्रिय एक एमबीए ग्रैजुएट है और नोएडा में एक आटा फैक्ट्री में मार्केटिंग मैनेजर है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब 22 वर्षीय महिला ने पिछले सप्ताह पुलिस में शिकायत की कि प्रिय ने खुद को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एसीपी बताया और उससे फेसबुक पर दोस्ती की।

उसने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने शादी करने का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से ज्यादा वक्त से जानते थे। इसके बाद एक मामला दर्ज कराया गया और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी व्यक्ति को शुक्रवार को न्यू अशोक नगर में उसके किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर अपने आप को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एसीपी बताकर फेसबुक पर लड़कियों को प्रभावित करता था। उसने शिकायकर्ता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कबूल की।’’ पुलिस ने बताया कि एसीपी के कई फर्जी आईडी कार्ड और स्टाम्प भी उसके पास से बरामद हुए। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह