लाइव न्यूज़ :

यूपी पंचायत चुनाव: बरेली में चुनावी रंजिश के चलते नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य की भाभी की पीट पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: May 6, 2021 13:07 IST

यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को हुई। राज्य के विभिन्न पंचायतों के लिए विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद कई जगहों से हिंसा की खबर आई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बरेली में जिला पंचायत (बीडीसी) चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार की भाभी की पीट-पीट कर हत्या।मृतक गीता की उम्र 40 वर्ष थी। पीड़ित परिवार पर लाठी-डण्डे से हमला किया गया।घटना में चुनाव जीतने वाली प्रत्याशी भी घायल हुई है।

बरेली (उप्र): जिले में कथित चुनावी रंजिश के चलते क्षेत्र पंचायत की नवनिर्वाचित सदस्य (बीडीसी मेंबर) की भाभी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे, फरसे चले,खूनी संघर्ष हुआ जिससे करीब 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात जिले के थाना भुता के भंडरिया गांव में कथित रूप से पंचायत चुनाव को लेकर उत्पन्न रंजिश में दो पक्षों में लड़ाई हुई है जिसमे एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य मीना देवी के पति छतरपाल ने पुलिस को बताया सदस्य उनकी पत्नी की भाभी गीता (40) को गांव के ही प्रधान प्रत्याशी मुनीश गंगवार और सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी योगेंद्र व अन्य लोगो ने घर मे घुसकर लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी। छतरपाल ने बताया कि पंचायत चुनाब में भंडरिया भगनापुर से उनकी पत्नी मीना देवी सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद के लिये गांव के ही मुनीश के खिलाफ खड़ी हुई थीं और चुनाव जीत गयी।

उन्होंने बताया कि इसी बात से नाराज मुनीश व अन्य लोग बुधवार की रात उनके घर घुस आये और लाठी डंडों से उनके परिवार के सदस्यों को पीटने लगे। छतरपाल ने बताया कि इस हमले में गीता घायल हो गईं और उनकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गयी । छतरपाल ने बताया कि इस घटना में उनकी पत्नी व सदस्य क्षेत्र पंचायत मीना को भी चोटें आई है।

Disclaimer: यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :पंचायत चुनावक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा