लाइव न्यूज़ :

एक माह पहले बना था डबल मर्डर का प्लान सुपारी किलर को 5 हजार रुपए दिए थे एडवांस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 24, 2019 19:46 IST

पुलिस के गहराई से जांच नहीं किए जाने से सच्चाई बाहर नहीं आई. पंकज ने यह बात रत्नमाला को बताई. इसके बाद से दोनों के बीच अरुण तथा उसके परिवार को सबक सिखाने का मार्ग खोजा जा रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देऑटो चालक अरुण खोब्रागड़े और उसके भाई के हत्या की एक माह पहले ही योजना बनाई गई थी.सुपारी किलर किसन विश्वकर्मा को 5 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थेे

ऑटो चालक अरुण खोब्रागड़े और उसके भाई के हत्या की एक माह पहले ही योजना बनाई गई थी. हत्या के हफ्ते भर पहले ही सुपारी किलर किसन विश्वकर्मा को 5 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थेे. पुलिस ने अरुण की हत्या के आरोपियों को 27 नवंबर तक हिरासत में लिया है.

ज्ञात हो कि ऑटो चालक अरुण खोब्रागड़े की हत्या के आरोप में रत्नमाला गणवीर, उसकी बेटी शुभांगी गणवीर, भाई पंकज खोब्रागड़े तथा शुभांगी के प्रेमी अमन उर्फ किसन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है. अरुण की 16 नवंबर की रात वाठोड़ा थाने के तहत तरोड़ी में हत्या की गई थी.

सीसीटीवी से पुलिस को अरुण के साथ किसन विश्वकर्मा दिखाई दिया था. जांच में किसन परिसर में ही किराये से रहने का पता चला. उसे रत्नमाला तथा शुभांगी द्वारा कमरा किराये पर दिलाए जाने का पता लगने से पुलिस दोनों के पास पहुंची थी. इसके बाद हत्या की गुत्थी सुलझी थी.

अब तक की जांच के अनुसार पंकज और रत्नमाला के भाई अविनाश ने चार माह पहले भांडेवाड़ी स्थित घर में फांसी लगाई थी. कलमना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था. पंकज को संदेह था कि अरुण और उसके परिजनों ने अविनाश की गला घोटकर हत्या की है. इसके बाद शव को फांसी से लटकाकर खुदकुशी का रूप दे दिया.

पुलिस के गहराई से जांच नहीं किए जाने से सच्चाई बाहर नहीं आई. पंकज ने यह बात रत्नमाला को बताई. इसके बाद से दोनों के बीच अरुण तथा उसके परिवार को सबक सिखाने का मार्ग खोजा जा रहा था. एक माह पहले उन्होंने अरुण तथा उसके भाई शेषराव की हत्या करने का तय किया. गोपनीयता के लिहाज से स्थानीय अपराधी की बजाय बाहरी व्यक्ति को सुपारी देने का फैसला किया.

टॅग्स :हत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO