महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पिता सहित दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:37 IST2020-08-27T05:37:53+5:302020-08-27T05:37:53+5:30

घटना तब सामने आई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बच्चे के जन्म और नाबालिग लड़की की उम्र के बारे में सूचित किया।

A minor girl gave birth to a child in Maharashtra, two arrested including accused father | महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पिता सहित दो गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsदोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रत्नागिरी जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया था।अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और उनका दोस्त 2018 से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।

मुंबई: महाराष्ट्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में बुधवार को लड़की के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रत्नागिरी जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि घटना तब सामने आई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बच्चे के जन्म और नाबालिग लड़की की उम्र के बारे में सूचित किया।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और उनका दोस्त 2018 से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।

उसकी शिकायत के आधार पर, पंतनगर पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। भाषा शुभांशि नीरज नीरज

Web Title: A minor girl gave birth to a child in Maharashtra, two arrested including accused father

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे