लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक शख्स का प्रेमिका के परिवार वालों ने सरेआम किया मर्डर, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2023 14:27 IST

पुलिस के मुताबिक, सलमान की पिछले दो साल से एक महिला से दोस्ती थी, लेकिन उसका परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था।

Open in App
ठळक मुद्देड़ित सलमान पर कथित तौर पर महिला के पिता और भाइयों ने हमला किया उसकी गर्दन और छाती पर चाकू से घातक वार किए गएजिससे अपराध स्थल पर ही उसकी मौत हो गई

नई दिल्ली: दिल्ली के जाफराबाद में एक 25 वर्षीय शख्स की उस महिला के परिवार द्वारा कथित तौर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके साथ वह रिश्ते में था। पीड़ित सलमान पर कथित तौर पर महिला के पिता और भाइयों ने हमला किया और उसकी गर्दन और छाती पर चाकू से घातक वार किया, जिससे अपराध स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, सलमान की पिछले दो साल से एक महिला से दोस्ती थी, लेकिन उसका परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था। सोमवार को, महिला के पिता मंजूर, भाई मोशिन और एक अन्य नाबालिग भाई ने कथित तौर पर सलमान पर उस समय हमला किया जब वह अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था।

सीसीटीवी फुटेज में सलमान को जाफराबाद की एक संकरी गली में दो अन्य लोगों के साथ बाइक चलाते हुए दिखाया गया है। कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के परिवार के कुछ लोगों ने तीन लोगों को रोका, जिन्होंने फिर धारदार हथियार लहराए और चाकू मारकर दिनदिहाड़े उसकी हत्या कर दी। हत्या देख सलमान के दोनों साथी मौके से भाग गए। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO