लाइव न्यूज़ :

पैगंबर मोहम्मद का ‘वंशज’ बताकर व्यक्ति ने मुंबई में दो महिलाओं से 11 लाख रुपये ठगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2025 22:04 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहसिन अली अब्दुल सत्तार कादरी नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। माहिम थाने के अधिकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी अंसार अहमद अब्दुल गनी की शिकायत पर कादरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

Open in App

मुंबई: मुंबई में 31 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को पैगंबर मोहम्मद का ‘वंशज’ बताकर दो महिलाओं से कथित तौर पर करीब 11 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहसिन अली अब्दुल सत्तार कादरी नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। माहिम थाने के अधिकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी अंसार अहमद अब्दुल गनी की शिकायत पर कादरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

अधिकारी ने बताया कि 2022 में शिकायतकर्ता और उसके भाई इसरार फारूकी दक्षिण मुंबई स्थित एक दरगाह पर कादरी से मिले। बातचीत के दौरान, कादरी ने दावा किया कि वह पैगंबर मोहम्मद का ‘वंशज’ है और उसके पास उनके बाल हैं। पुलिस के अनुसार, बाद में दोनों भाइयों ने कादरी को माहिम स्थित अपने घर बुलाया, जहां वह कांच के डिब्बे में एक बाल लेकर आया, जिसके बारे में उसने दावा किया कि वह पैगंबर का है। 

पुलिस ने बताया कि उनके घर पर कुछ रस्में निभाने के बाद, उस व्यक्ति ने कांच के डिब्बे को उनकी अलमारी में रख दिया और उसे बंद कर दिया। कादरी ने भाइयों से कहा कि जब तक वह उन्हें ऐसा करने के लिए न कहे, तब तक वे अलमारी न खोलें। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों बाद, जब दोनों भाई घर पर नहीं थे, वह वापस आया। इस बार, वह दोनों भाइयों की पत्नियों से मिला और उनसे अपने सारे गहने डिब्बे के पास रखने को कहा। उसने कहा कि कुछ ही दिनों में ये दोगुने हो जाएंगे और उनके घर में और पैसा आएगा। 

क़ादरी के निर्देशानुसार, दोनों महिलाओं ने अपने सारे गहने डिब्बे के पास रख दिए। बाद में, उसने उन्हें बाहर जाने को कहा क्योंकि वह कुछ रस्में करना चाहता था। जैसे ही दोनों महिलाएं अपने घर से बाहर निकलीं, कादरी ने अलमारी से लगभग 11 लाख रुपये के गहने निकाले और भाग गया। अधिकारी के अनुसार धोखाधड़ी का मामला कुछ दिनों बाद तब प्रकाश में आया जब महिलाओं ने अपने पतियों को घटना के बारे में बताया।

इनपुट- भाषा एजेंसी 

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत