लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार कार की ट्रक से भीषण भिड़ंत, उड़े परखच्चे, पांच व्यक्तियों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 15:54 IST

पुलिस ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पांचों युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने मुजफ्फरनगर के मीरापुर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता के अनुसार इन लोगों ने जल्दी पहुंचने के लिए कांवड़ पटरी मार्ग को चुना जहां पर ट्रक से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।दुर्घटना के बाद पांचों युवक कार में फंस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सरधना नानू मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से भीषण भिड़ंत होने से कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पांचों युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने मुजफ्फरनगर के मीरापुर जा रहे थे। जिला पुलिस प्रवक्ता ने मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर बताया कि नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाले अंकित, कैलाश, ओम प्रकाश, मोहित और सचिन कार में सवार होकर शुक्रवार रात अपने दोस्त अंकित (निवासी सलारपुर जानसठ) की शादी में शामिल होने के लिए मीरापुर जा रहे थे।

प्रवक्ता के अनुसार इन लोगों ने जल्दी पहुंचने के लिए कांवड़ पटरी मार्ग को चुना जहां पर ट्रक से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद पांचों युवक कार में फंस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद