लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पलामू में एक शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विक्षिप्त बेटे ने लाश को नोच-नोच कर खाया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2019 18:51 IST

मामला पलामू जिला स्थित पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में सुरेश मोची ने घरेलू कलह से तंग आकर 3 दिन पहले अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त सुरेश और उसका 12 वर्षीय बेटा ही घर में थे. बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त है. तीन दिन से वह अपने पिता की लाश के साथ कमरे में मौजूद था.

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना के वक्त सुरेश और उसका 12 वर्षीय बेटा ही घर में थे. बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

झारखंड के सुदूरवर्ती जिला पलामू से एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद से परेशान एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहीं उसके विक्षिप्त बेटे ने व्यक्ति की सड़ी हुई लाश को नोच-नोच कर खाया. 

शव का दुर्गंध आने पर स्थानीय ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो अंदर का माजरा देखकर सन्न रह गए. कमरे में मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे के शरीर में खून के निशान व मुंह में पिता के सड़े हुए मांस मिले.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला पलामू जिला स्थित पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में सुरेश मोची ने घरेलू कलह से तंग आकर 3 दिन पहले अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना के वक्त सुरेश और उसका 12 वर्षीय बेटा ही घर में थे. बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त है. तीन दिन से वह अपने पिता की लाश के साथ कमरे में मौजूद था. 

शव से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर का दृश्य देखकर लोग सन्न रह गये. लोगों ने देखा कि घर का मालिक सुरेश मोची फांसी के फंदे से झूल रहा था. उसका 12 साल का बेटा उसके पास खड़ा था. उसके शरीर पर खून लगे थे. उसके मुंह में पिता का सड़ा हुआ मांस था.

लोगों ने बताया कि तीन दिन से कमरे में बंद इस मंदबुद्धि लड़के ने अपने पिता की सड़ी हुई लाश से नोंच-नोंच कर मांस खा रहा था. वहीं, बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी कथित रूप से अपने देवर की हत्या कर एक बेटी के साथ 24 दिसंबर 2018 से फरार है. 

आरोप है कि इसके बाद से सुरेश मानसिक तनाव में था. मृतक के दो बेटे हैं, जिसमें एक बाहर काम करने गया है, जबकि 12 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त बेटा आत्महत्या के वक्त उसी घर में मौजूद था.

पिछले 3 दिन से वह अपनी पिता के शव के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

टॅग्स :झारखंडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज