झारखंड के दुमका जिले में प्रेम प्रसंग में फिर से जिंदा जलाई गई युवती, शख्स ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2022 16:01 IST2022-10-07T16:01:30+5:302022-10-07T16:01:30+5:30

गुरुवार देर रात करीब एक बजे नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

A girl was burnt alive again in a love affair in Dumka district of Jharkhand | झारखंड के दुमका जिले में प्रेम प्रसंग में फिर से जिंदा जलाई गई युवती, शख्स ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

झारखंड के दुमका जिले में प्रेम प्रसंग में फिर से जिंदा जलाई गई युवती, शख्स ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Highlightsपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया हैराजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है बावजूद वह पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा था गंभीर रूप से घायल पीड़िता को रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया

रांची: झारखंड के दुमका जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं। गुरुवार रात युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। युवती को गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसे रांची के रिम्स में भर्ती के लिए स्थानांतरित गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है।  

सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। आरोपी युवक राजेश राउत दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का है। राजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है। इसके बावजूद वह पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा था। 

पीड़िता जामा के भैरवपुर गांव की रहने वाली है। वह अपने नाना किशन रावत के घर भालकी गांव के भरतपुर टोला में आई थी। गुरुवार देर रात करीब एक बजे नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसके बाद रिम्स अस्पताल उसे रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने एसडीपीओ को दिये गये अपने बयान में बताया है कि राजेश राउत ने रात में दरबाजे की कुंडी तोड़ी और फिर कमरे में अंदर घुसा। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब शरीर में आग लगी तब जाकर उसकी आंख खुली। घटना के बाद राजेश को घर से निकलकर भागते देखा गया। 

पीड़िता ने ये भी कहा कि तीन-चार दिन पहले राजेश ने उन्हें जलाकर मारने की धमकी दी थी। बता दें कि पिछले महीने नाबालिग अंकिता सिंह को उसके घर में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख और नईम खान के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, इस घटना के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर से गरमा गयी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दुमका में लगातार इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है जिससे एक चीज तो स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इस बात का संकेत है कि कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है।

Web Title: A girl was burnt alive again in a love affair in Dumka district of Jharkhand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे