लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में एक व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:38 IST

 यहां धौज गांव में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया।

Open in App

 यहां धौज गांव में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि धौज गांव में स्थित एक फार्म हाउस में रहने वाले सुनील चंडोक नामक एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। एसीपी अर्पित जैन ने बताया कि यह हत्या का मामला दिखाई देता है।

हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसी के बाद इस संबंध में कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-28 निवासी सुनील ने गांव धौज स्थित एक फार्म हाउस किराए पर ले रखा है।

सुनील दिन के समय अपने घर सेक्टर-28 में रहता था, जबकि रात के समय वह फार्म हाउस पर ही रहता था। प्रतिदिन की तरह रविवार की रात को भी वह घर से फार्म हाउस पर सोने गया था। सोमवार की सुबह सफाई कर्मचारी जब फार्म हाउस पहुंचे तो उन्हें सुनील खून से लथपथ मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। भाषा सं देवेंद्र देवेंद्र

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद