Coronavirus Lockdown: दिल्ली में बिना मास्क लगाये बाहर निकले 130 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 10, 2020 20:33 IST2020-04-10T20:33:50+5:302020-04-10T20:33:50+5:30

दक्षिणी जिले में लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन कर शबेबरात के अवसर पर लोग एकत्रित हुए जिसके खिलाफ महरौली पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।

A case registered against more than 130 persons who came out without masking in Delhi. | Coronavirus Lockdown: दिल्ली में बिना मास्क लगाये बाहर निकले 130 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

Coronavirus Lockdown: दिल्ली में बिना मास्क लगाये बाहर निकले 130 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज

Highlightsदक्षिणी जिले में 23, उत्तरी जिले में 20, बाहरी जिले में 14 और शाहदरा में 14 मामले दर्ज किए गए। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले 130 से अधिक लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कुल 137 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 32 मामले दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में दर्ज किए गए।

दक्षिणी जिले में 23, उत्तरी जिले में 20, बाहरी जिले में 14 और शाहदरा में 14 मामले दर्ज किए गए। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

दक्षिणी जिले में लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन कर शबेबरात के अवसर पर लोग एकत्रित हुए जिसके खिलाफ महरौली पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शब ए बरात के दौरान उपद्रव की आशंका के चलते 240 लोगों को हिरासत में लिया गया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। 

Web Title: A case registered against more than 130 persons who came out without masking in Delhi.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे