लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कार सवार ने 70 वर्षीय वृद्ध को मारी टक्कर, 8 किमी दूर तक घसीटा, हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2023 19:29 IST

पूर्वी चंपारण के कोटवा में शुक्रवार को कार चालक ने टक्कर मारने के बाद बोनट में फंसे 70 वर्षीय वृद्ध को न केवल रौंदा, बल्कि उन्हें आठ किमी दूर तक घसीटता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकार चालक ने टक्कर मारने के बाद बोनट में फंसे 70 वर्षीय वृद्ध को रौंदावह वृद्ध व्यक्ति को अपनी कार से 8 किलोमीटर तक घसीटता रहाइस घटना में घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, कार चालक हुआ फरार

पटना: दिल्ली में स्कूटी सवार लड़की को सड़क पर घसीटने की घटना के बाद बिहार में भी लोगों को सड़क पर घसीटने का ट्रेंड शुरू हो गया है। राज्य में गया और मधेपुरा के बाद अब पूर्वी चंपारण से एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। यहां एक कार चालक का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पूर्वी चंपारण के कोटवा में शुक्रवार को कार चालक ने टक्कर मारने के बाद बोनट में फंसे 70 वर्षीय वृद्ध को न केवल रौंदा, बल्कि उन्हें आठ किमी दूर तक घसीटता रहा। 

इसके बाद कार चालक ने बुजुर्ग को रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान बंगरा गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर चौधरी के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि शंकर चौधरी साइकिल पर सवार होकर बंगरा चौक पार कर रहे थे। इसी दौरान डुमरियाघाट की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की शंकर चौधरी अपनी साइकिल से उछलकर कार की बोनट पर जा गिरे। ड्राइवर ने कार रोकने के बजाय और उसकी स्पीड बढ़ा दी। 

ग्रामीणों ने बताया कि कार की बोनट पर फंसा बुजुर्ग ड्राइवर से कार रोकने की गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपी को उसपर दया नहीं आई। घटनास्थल से स्थानीय लोगों ने बाइक से कार का पीछा किया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार का पीछा कर पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान ड्राइवर और कार पर सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। 

इस दुर्घटना व मनबढ़पन के बाद आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक जाम रहा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि ऐसा घृणित दुस्साहस करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। 

टॅग्स :बिहारBihar Policeकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा