लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 12:59 IST

अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी के दिन बच्ची दोपहर 3 बजे से लापता थी और रात के समय उसका शव बोटाद के एक सुनसान इलाके से मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के बाटोद में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है।पुलिस ने रेप के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने धारा 302 और 376 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

अहमदाबाद: गुजरात के बोटाद जिले से दरिदंगी की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। ऐसे में हत्या के बाद बच्ची का शव देर रात पुलिस ने बरामद किया है। 

जानकारी के मुताबिक, शव मिलने के बाद पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरू कर दी, जिसके बाद दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने राजू देवदास चौहान नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। 

गौरतलब है कि घटना 15 जनवरी की है। मामले की जांच कर रहे हैं डीएसपी महर्षि रावल ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की तो आरोपी का पता चला जिसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। 

बच्ची के मुंह में भरा था प्लास्टिक

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजे जब बच्ची का शव मिला तो उसके कपड़े फटे हुए थे। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे और मुंह में प्लास्टिक भरा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी के दिन बच्ची दोपहर 3 बजे से लापता थी और रात के समय उसका शव बोटाद के एक सुनसान इलाके से मिला। इस मामले को लेकर लोगों ने पुलिस ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। 

पुलिस को गैंगरेप का शक 

मामले की जांच कर रही गुजरात पुलिस ने बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में एक शख्स को हिरासत में लिया है जिसने आरोपों को कबूल कर लिया है। हालांकि, पुलिस को शक है कि बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 302 और धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

 

टॅग्स :क्राइमगुजरातPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई