लाइव न्यूज़ :

बिहारः नौ साल के नाबालिग के साथ बंधक बनाकर चार लोगों ने किया कुकर्म, MMS भी बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2018 19:18 IST

पीड़ित मासूम ने बताया कि उसे चारों आरोपियों ने मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

Open in App

पटना, 31 जुलाईःबिहार की राजधानी पटना जिले के बिहटा में एक 9 वर्षीय मासूम नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर चार लोगों के द्वारा उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने मासूम से कुकुर्म के बाद घटना का वीडियो बना लिया और बाद में वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेउरागंज निवासी पीडित मासूम गत 28 जुलाई को क्रिकेट खेलने के लिए पास के एक मैदान में गया था, जहां खेल के दौरान आरोपी युवक क्रमशः निक्की, सुकल, मोनू और एक अन्य साथी उसका मुंह दबाकर जंगल में ले गए और उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। 

पीड़ित मासूम ने बताया कि उसे चारों आरोपियों ने मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित मासूम द्वारा आपबीती सुनाने के बाद परिजनों ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क साधा और बिहटा पहुंची टीम ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है। 

बताया जाता है केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित मासूम मानसिक रूप से काफी डरा और सहमा हुआ है। 

उसके बयान पर बिहटा थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पीड़ित छात्र का आरोप है कि घटना की शिकायत नेउरा ओपी थाने में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :रेपगैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा