हैवानियत की हद: घर में अकेले थी 80 साल की बुजुर्ग, शख्स ने मौके का फायदा उठाकर किया रेप
By पल्लवी कुमारी | Updated: January 21, 2018 13:14 IST2018-01-21T13:06:22+5:302018-01-21T13:14:10+5:30
पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हैवानियत की हद: घर में अकेले थी 80 साल की बुजुर्ग, शख्स ने मौके का फायदा उठाकर किया रेप
भारत में रेप की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्रा पुणे में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप की घटना सामने आई है। पुणे से 25 किलोमीटर दूर तालवड़े गांव में एक अज्ञात शख्स ने बुजुर्ग महिला से रेप किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 12 और 13 जनवरी के बीच रात की है। एक अज्ञात शख्स महिला के घर में उस वक्त घुसा, जब वह घर पर अकेले थी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला और उनके बेटे के कहने पर शिकायत दर्ज कर ली है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने बेटे के लौटने पर उसे घटना की जानकारी दी। उसे बताया कि किस तरह एक अज्ञात शख्स घर में घुस आया। बेटे ने उसे आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गया। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें मामले की जानकारी दी।
अस्प्ताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।