लाइव न्यूज़ :

बिहार: 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, दो गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2019 15:33 IST

दुष्कर्म के बाद दोनों ने उसकी हत्या कर शव को श्मशान में गाड़ दिया. इस मामले में दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App

बिहार के हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में रात घर में सो रही बच्ची को उठाकर ले गए और फिर नींद में सो रही बच्ची दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. बच्ची नींद खुलने के बाद चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी.

दुष्कर्म के बाद दोनों ने उसकी हत्या कर शव को श्मशान में गाड़ दिया. इस मामले में दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कड़ी पूछताछ में दोनों ने संलिप्तता स्वीकारी है. 

जानिए क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात ही दरिंदों ने घर के बाहर सोई बच्ची को उठाया और रात को शराब के नशे में दुष्कर्म किया. भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शक के आधार पर एक आरोपित युवक को पहले पकड़ा.

इसके बाद दूसरे का नाम खुला और लाश को फेंके जाने के स्थल का पता चला. इस दौरान पता चला कि मराड़ी पर ले जाकर दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को खेतों में अर्द्धनग्न अवस्था में श्मशान में दबा दिया. 

बच्ची के माता-पिता ईंट भट्टे पर काम करने दूसरे जिले में गये हुए हैं. बच्ची यहां चाची के साथ रह रही थी. बच्ची खोने के बाद उसकी खोजबीन की और बाद में शक के आधार पर युवकों को पकड़ा गया. दोनों को पकड़ने का बाद लाश के स्थल का पता चला. दोनों आरोपितों को पुलिस के हवाले किया गया. 

थानाध्यक्ष राजकुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं आरोपित सोनू ने स्वीकार किया है कि उसने भी दुष्कर्म किया. गोरेलाल ने उसे शराब पिलाई थी. बच्ची के माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई है. 

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह