लाइव न्यूज़ :

West Bengal: 'नाजायज संबंध', राज खुल न जाए, लेस्बियन मां ने 10 साल के बेटे को मार डाला

By धीरज मिश्रा | Updated: February 21, 2024 15:07 IST

West Bengal: मां नाम के अनमोल शब्द को एक महिला ने तार-तार कर दिया। महिला ने अपने 10 साल के मासूम बेटे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि, वह नहीं चाहती थी कि उसके अपने लवर के साथ समलैंगिक संबंधों के बारे में समाज को पता चले।

Open in App
ठळक मुद्देसमलैंगिक संबंध के बारे में पता चलने पर महिला ने बेटे की हत्या कर दीपुलिस ने कहा कि अपराध में दो महिला शामिल थी पति को पता था पत्नी लेस्बियन है दूसरी महिला के साथ समलैंगिक संबंध हैं

West Bengal: मां नाम के अनमोल शब्द को एक महिला ने तार-तार कर दिया। महिला ने अपने 10 साल के मासूम बेटे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि, वह नहीं चाहती थी कि उसके अपने लवर के साथ समलैंगिक संबंधों के बारे में समाज को पता चले।

क्योंकि, 10 साल के बेटे ने मां को दूसरी महिला के साथ समलैंगिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिससे वह इतना डर गई कि बेटे को तड़पा-तड़पा कर मार डाला। ममता को शर्मसार करने वाली यह घटना पश्चिम बंगाल के हुगली में हुई।

पुलिस ने 10 साल के मासूम की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला को उसकी लवर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़के के सिर पर कई बार वार किया और उसके हाथ काट दिए।

इशरत परवीन के साथ रिश्ते में थी

आरोपी महिला महिला शांता शर्मा अपनी शादी से पहले इशरत परवीन नाम की महिला के साथ रिश्ते में थी। दोनों में समलैंगिक संबंध थे। वहीं, शांता की शादी 2012 में हुई और परवीन की शादी 2018 में। परवीन ने अपने पति को छोड़ दिया था। इधर वह शांता के घर आया करती थी। दोनों के समलैंगिक संबंध के बारे में शांता के पति को भी मालूम था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, फोरेंसिक सबूतों का विश्लेषण किया। जो सीधे तौर पर अपराधियों के रूप में इशरत परवीन और शांता शर्मा की ओर इशारा करते थे। पुलिस की ओर से जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया।

पुलिस के अनुसार, बच्चे को मारने वाली परवीन थी, लेकिन इस काम में शांता ने परवीन की मदद की। बच्चे के शरीर पर अनगिनत चाकू से वार किया। फिर शव को ठिकाने लगा दिया। अगले दिन शांता के घर पहुंचकर रोने धोने का नाटक किया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालक्राइमCrime Branchक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiCrime Investigation Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!