धोखेबाज आशिक को 8 दोस्तों संग मिलकर ऐसे सिखाया सबक, थाने आकर गिड़गिड़ाने लगा युवक

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2017 12:27 IST2017-12-30T11:13:16+5:302017-12-30T12:27:20+5:30

मामले की जानकारी पर 8 महिलाएं अपना काम छोड़कर पुणे से मुंबई आईं उन्होंने युवक को जबर्दस्त सबक सिखाया।

8 women went pune to mumbai for justice to Harassed Friend | धोखेबाज आशिक को 8 दोस्तों संग मिलकर ऐसे सिखाया सबक, थाने आकर गिड़गिड़ाने लगा युवक

crime

पुणे में 8 महिलाओं ने मिलकर एक शख्स को ऐसा सबक सिखाया है कि लोग उनकी वाहवाही कर रहे हैं। एक युवक ने रंजिश वश एक महिला की निजी पलों की तस्वीर सोशल मीडिया में डालनी शुरू दी। युवक को सबक सिखाने के लिए पीड़िता की 8 दोस्त पुणे से मुंबई पहुंच आईं। आठों ने मिलकर युवक की पोल खोल दी। युवक खुद को ब‌िल्डर बता रहा था। लेकिन जब पीड़िता की दोस्तों ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि वह झुग्गी में रहने वाला एक फ्रॉड है। पहले पुलिस उस पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। पर पीड़िता की दोस्तों की दखल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

युवक का महिला के साथ चल रहा था अफेयर

मिड डे के मुताबिक पीड़िता और आरोपी में काफी लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे धोखा देकर अपनी जाल में फंसाया था। आरोपी ने पीड़िता को बताया था कि वह एक नामी बिल्डर है। आरोपी ने महिला से 5 लाख रुपए प्रोजेक्ट में लगाने के लिए मांगा था और यह भरोसा दिलाया था कि वह 6 महीने में इस पैसे को 30 लाख बनाकर वापस करेगा। पैसे लेने के 2 साल बाद भी आरोपी ने जब पैसे नहीं लौटाए तो महिला ने उसे अपने पैसे वापस करने की मांग की तो उसने झगड़ा कर लिया। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को महिला के साथ शेयर किए प्राइवेट मोमेंट की तस्वीरें भेजने लगा। इसके अलावा वह महिला को गंदे मैसेज भी किया करता था। 

पुलिस ने भी नहीं दर्ज की शिकायत

आरोपी की इस हरकत की शिकायत महिला ने पुणे के एक एनजीओ की कार्यकर्ता पुष्पा मराठे से की। जिसके बाद एनजीओ ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। 

महिलाओं ने मिलकर ऐसे सिखाया सबक

महिलाओं ने खुद ही आरोपी को सबक सिखाने की ठानी। आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए 8 महिलाएं पुणे से मुंबई पहुंच गईं। जहां उन्हें पता चला कि आरोपी झुग्गियों में रहता है। हालांकि आरोपी महिलाओं के हाथ नहीं लगा। महिलाएं वापस मुंबई पुलिस के पास थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला और उसने थाने में महिला से लिखित रूप में माफी मांगी।

Web Title: 8 women went pune to mumbai for justice to Harassed Friend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे