लाइव न्यूज़ :

यूपी में अवैध तरीकों से रहने वाले 74 रोहिंग्याओं को किया गया गिरफ्तार, एटीएस ने पूरे सूबे में की एक साथ छापेमारी की कार्रवाई

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 25, 2023 14:45 IST

यूपी एसटीएफ ने खुफिया एजेंसी की पुख्ता इनपुट पर सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा में विशेष छापेमारी करके 74 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी एसटीएफ ने पुख्ता खुफिया इनपुट पर छापेमारी करके 74 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया एसटीएफ ने सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा में की विशेष छापेमारीएसटीएफ ने बताया कि पकड़े गये रोहिंग्या फर्जी दस्तावेज के आधार पर छद्म रूप में रह रहे थे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधक पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 74 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उनके पास इनके खिलाफ पुख्ता इनपुट मिले थे कि पकड़े गये रोहिंग्या फर्जी दस्तावेज के आधार पर छद्म रूप में रह रहे थे।

पुलिस के इस विशेष ऑपरेश की जानकारी देते हुए स्पेशल डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों पर यूपी में रह रहे रोहिंग्याओं के बारे में खुफिया एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट पर 24 घंटे का विशेष ऑपरेशन चलाया गया।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार प्रशांत कुमार ने कहा, "खुफिया एजेंसी से मिली विशेष सूचना को सबसे पहले जिला पुलिस और फील्ड इकाइयों द्वारा सत्यापित किया गया। उसके बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से इन्हें पकड़ने के लिए सोमवार को एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्याओं को पकड़ा गया है।"

उन्होंने बताया कि एटीएस की अवैध रोहिंग्याओं के खिलाफ विभिन्न टीमों ने यूपी के कुल छह जिलों में छापेमारी की। एसटीएफ ने सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मथुरा में व्यापक रूप से छापेमारी की। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में 55 पुरुष, 14 महिलाएं, तीन नाबालिग लड़के और दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

रोहिंग्याओं की हुई गिरफ्तारी के संबंध में विभिन्न जिलों के थानों में एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा, "गिरफ्तार किये गये रोहिंग्याओं के पास से भारत का फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ है। पकड़े गये सभी अवैध अप्रवासी फर्जी दस्तावेजों के सहारे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभ उठा रहे थे।"

गिरफ्तारी के संबंध में एटीएस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गये अधिकतर रोहिंग्या लंबे समय से झुग्गियों में फर्जी तरीके से रह रहे थे। एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले की जांच अभी भी चल रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर अभी और भी अवैध अप्रवासियों की गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ के विशेष ऑपरेशन में सबसे अधिक 31 रोहिंग्या मथुरा से पकड़े गए हैं। इसके बाद अलीगढ़ में 17, हापुड में 16, गाजियाबाद और मेरठ में 4-4 और सहारनपुर में दो लोग पकड़े गए हैं।

टॅग्स :STFसहारनपुरमथुराअलीगढ़गाजियाबादAligarhGhaziabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह