लाइव न्यूज़ :

बिजली के तार में फंसकर हुई 7 हाथियों की मौत, रात भर नहर में पड़े रहे 4 के शव

By भाषा | Updated: October 27, 2018 15:35 IST

कहीं सड़क हादसे में 5 की मौत तो कहीं रूस की महिला के साथ दो दरिंदों ने किया दुष्कर्म, पढ़े क्राइम की खबरें।

Open in App

ओडिशा के धेनकनाल जिले में 27 अक्टूबर को कामलंगा गांव के नजदीक बिजली की तार के संपर्क में आने से शनिवार को सात हाथियों की मौत हो गयी।सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) जितेंद्र दास ने बताया कि पता चला है कि सदर वन रेंज में गांव के पास से 13 हाथियों का झुंड गुजर रहा था और इनमें से सात हाथी 11 किलोवाट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गये।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह पांच हथिनी और एक हाथी शावक समेत सात हाथियों को मरा हुआ देखा और इसकी सूचना वन्य अधिकारियों को दी। यह घटना स्पष्ट रूप से बिजली की तारों के नीचे तक झुके होने के कारण हुई।तीन हाथियों के शव सड़क पर पड़े हुए थे और चार अन्य नहर के भीतर पड़े हुए थे। यह घटना तब हुई जब हाथियों का झुंड पास के धान के खेत से कैनल रोड की तरफ बढ़ रहा था।एक अधिकारी ने बताया कि धेनकनाल के वनमंडल अधिकारी सुदर्शन पात्रा और एसीएफ दास सहित सभी वरिष्ठ वनाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

सड़क हादसे में गई पांच की जान

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि यहां से 10 किलोमीटर दूर दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंसूरपुर गांव के नजदीक कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन एक दुकान से जा टकराया जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि कार चालक ने शराब पी रखी थी। इसके अलावा, जिले के तितवी गांव में धोलरा बस स्टैंड के नजदीक एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

स्टेशन से कूदकर कर ली खुदकुशी

वहीं शामली जिले के कंधला रेलवे स्टेशन के निकट एक व्यक्ति ने एक ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति निजी कारणों से परेशान था और शुक्रवार शाम को वह दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर एक ट्रेन के सामने कूद गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में पारिवारिक समस्या से जूझ रही 30 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार शाम जिले के सलहखेरी गांव में जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि महिला को इलाके के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

रूस की महिला के साथ हुआ बलात्कार

रूस की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मनाली में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है जब महिला रात में खाना खा कर एक सुनसान इलाके से गुजर रही थी।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मनाली पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है और मनाली थाने के प्रभारी अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा