गाड़ी से टक्कर के बाद बीच सड़क पर तड़पती रही 65 साल की महिला, मदद को कोई नहीं आया सामने
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2018 12:02 IST2018-03-28T12:02:49+5:302018-03-28T12:02:49+5:30
केरल में एक ऐसा नजरा देखने को मिला है जिससे एक बार फिर से इंसानियत तार-तार हो जाएगी।

गाड़ी से टक्कर के बाद बीच सड़क पर तड़पती रही 65 साल की महिला, मदद को कोई नहीं आया सामने
केरल में एक ऐसा नजरा देखने को मिला है जिससे एक बार फिर से इंसानियत तार-तार हो जाएगी। एक 65 वर्षीय महिला यहां सड़क पर घायल होने के बाद पड़ी रही और कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
सीसीटीवी से वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक एक वाहन द्वारा 65 वर्षीय एक महिला मारा गया है। जिसके बाद महिला वहीं गिर जाती है। घायल महिला कई मिनटों तक वहां वैसी ही पड़ी रही लेकिन लोग उसको देखकर आगे बढ़ते रहे किसी ने भी महिला की मदद नहीं की।
#WATCH Kadakkavoor:A 65-year-old woman hit by a vehicle kept lying injured on a busy road for several minutes, was later taken to hospital in a Police car. The accused driver has been arrested #Kerala (video source: unverified) pic.twitter.com/WAr719Wr7P
— ANI (@ANI) 28 March 2018
काफी देर बाद पुलिस की कार मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले जाता गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल महिला अस्पताल मे है और स्थित अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।