VIDEO: कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: November 4, 2025 12:13 IST2025-11-04T12:13:23+5:302025-11-04T12:13:35+5:30
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

VIDEO: कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा देवा-फतेहपुर मार्ग पर बिशुनपुर कस्बे के निकट ग्राम कुतुलुपुर के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। उसने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंच गए।
#WATCHउत्तर प्रदेश: बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवा-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, दो घायल हो गए। pic.twitter.com/0jEf2DONSP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025
राहत दल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान की जा रही है। जिलाधिकारी त्रिपाठी ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए दो लोगों जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था और चालक ने सामने से आ रही कार को देखकर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
#WATCH | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: बाराबंकी SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, "रात करीब 10 बजे देवा थाना क्षेत्र के तहत देवा-फतेहपुर मार्ग पर एक आर्टिका कार और ट्रक की टक्कर हो गई। आर्टिका में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला… https://t.co/ISHrjCTgwnpic.twitter.com/NkIz3Oheoz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2025