लाइव न्यूज़ :

दरिंदगीः 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ दिल्ली में गैंगरेप, 54 वर्षीय चपरासी ने नशीला पदार्थ पिलाकर तीन साथियों के साथ वारदात को दिया अंजाम

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2023 09:59 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला 14 मार्च को तब संज्ञान में आया जब वह आखिरी परीक्षा देने नहीं आई। क्लास टीचर ने उसके घर फोन किया, तो घटना का पता लगा। पीड़िता के भाई ने बताया कि स्कूल के चपरासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे54 वर्षीय चपरासी की पहचान अजय के रूप में हूई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बाकी के आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एमसीडी के अधिकारियों ने चपरासी को निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी में एक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दिल्ली के गाजीपुर इलाके में नगर निगम के स्कूल के अंदर पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल के चपरासी ने अपने तीन साथियों के साथ दरिंदगी की। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के चपरासी ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर तीन बाहरी लोगों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। 

54 वर्षीय चपरासी की पहचान अजय के रूप में हूई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर गाजीपुर थाना पुलिस ने गैंगरेप, अपहरण, पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अभी बाकी के आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं एमसीडी के अधिकारियों ने चपरासी को निलंबित कर दिया है।

गाजीपुर निवासी पीड़िता पास के नगर निगम स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला 14 मार्च को तब संज्ञान में आया जब वह आखिरी परीक्षा देने नहीं आई। क्लास टीचर ने उसके घर फोन किया, तो घटना का पता लगा। पीड़िता के भाई ने बताया कि स्कूल के चपरासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया है। उसकी बहन बहुत डरी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया।

गाजीपुर निवासी पीड़िता पास के नगर निगम स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला 14 मार्च को तब संज्ञान में आया जब वह आखिरी परीक्षा देने नहीं आई। क्लास टीचर ने उसके घर फोन किया, तो घटना का पता लगा। पीड़िता के भाई ने बताया कि स्कूल के चपरासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया है। उसकी बहन बहुत डरी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया।

स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर ने पीड़ित परिवार से मिलकर वारदात की जानकारी ली। हालांकि पीड़ित परिवार पुलिस के पास जाने से इनकार कर दिया और किसी अन्य जगह चले गए। स्कूल प्रधानाध्यपक ने 22 मार्च को गाजीपुर थाना में पुलिस को लिखित में घटना की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया और उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

बता दें कि आरोपी पिछले दस साल से निगम स्कूल में चपरासी के पद पर नौकरी कर रहा था। उसके खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है,इस मामले में पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

टॅग्स :गैंगरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा