लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद बलात्कार कांड के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में 55 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 1, 2019 15:36 IST

पुलिस ने उस लड़के को दबोचा जो सीसीटीवी में आखिरी दफा महिला के पास दिखा था। युवक की उम्र 22 वर्ष है और वह सड़क किनारे किसी चीज की रेड़ी लगाता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे महिला के घरवालों का कुछ अता-पता नहीं है। जानने वालों में एक 75 वर्ष का बुजुर्ग है जो रोजाना महिला के पास आया करता था।महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह अविवाहित थी और अकेले रहा करती थी।

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक युवती की बलात्कार के बाद हत्या के मामले ने एक बड़ी आबादी का हिलाकर रख दिया है, जिसे लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली के गुलाबी बाग में रहने वाली एक महिला दरिंदगी के आगे जिंदगी हार गई। 

एचटी की खबर को मुताबिक, महिला एक एक कमरे की दुकान में जीवन यापन करती थी। वह कमरे में ही महिला पूजा सागग्री की दुकान चलाती थी। महिला के घरवालों का कुछ अता-पता नहीं है। जानने वालों में एक 75 वर्ष का बुजुर्ग है जो रोजाना महिला के पास आया करता था। रोज की तरह शनिवार की सुबह शख्स जब मौके पर पहुंचा कमरे में महिला का बेसुध पाया। 

फौरन पुलिस को इत्तला की गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई। 

पुलिस ने अपनी तफ्तीश में स्थानीय लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। 

पुलिस ने उस लड़के को दबोचा जो सीसीटीवी में आखिरी दफा महिला के पास दिखा था। युवक की उम्र 22 वर्ष है और वह सड़क किनारे किसी चीज की रेड़ी लगाता है। 

दिल्ली उत्तर की डिप्टी कमिश्नर मोनिका भारद्वाज ने कहा कि जिस लड़के को हिरासत में लिया गया था उसने रेप करने के बाद महिला की हत्या करने की बात कबूली है। अधिकारी ने बताया कि युवक ने कबूल किया कि उसने महिला की दुपट्टे गला घोंटकर हत्या की थी। 

महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह अविवाहित थी और अकेले रहा करती थी। देखभाल के लिए पास कोई नहीं था। 

डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) और 302 (हत्या) में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांडहैदराबादरेपगैंगरेपदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद