हैदराबाद बलात्कार कांड के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में 55 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 1, 2019 15:36 IST2019-12-01T15:33:46+5:302019-12-01T15:36:13+5:30

पुलिस ने उस लड़के को दबोचा जो सीसीटीवी में आखिरी दफा महिला के पास दिखा था। युवक की उम्र 22 वर्ष है और वह सड़क किनारे किसी चीज की रेड़ी लगाता है। 

55-year-old woman raped & murdered in Delhi amid protests against Hyderabad rape case | हैदराबाद बलात्कार कांड के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में 55 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlights महिला के घरवालों का कुछ अता-पता नहीं है। जानने वालों में एक 75 वर्ष का बुजुर्ग है जो रोजाना महिला के पास आया करता था।महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह अविवाहित थी और अकेले रहा करती थी।

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक युवती की बलात्कार के बाद हत्या के मामले ने एक बड़ी आबादी का हिलाकर रख दिया है, जिसे लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली के गुलाबी बाग में रहने वाली एक महिला दरिंदगी के आगे जिंदगी हार गई। 

एचटी की खबर को मुताबिक, महिला एक एक कमरे की दुकान में जीवन यापन करती थी। वह कमरे में ही महिला पूजा सागग्री की दुकान चलाती थी। महिला के घरवालों का कुछ अता-पता नहीं है। जानने वालों में एक 75 वर्ष का बुजुर्ग है जो रोजाना महिला के पास आया करता था। रोज की तरह शनिवार की सुबह शख्स जब मौके पर पहुंचा कमरे में महिला का बेसुध पाया। 

फौरन पुलिस को इत्तला की गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई। 

पुलिस ने अपनी तफ्तीश में स्थानीय लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। 

पुलिस ने उस लड़के को दबोचा जो सीसीटीवी में आखिरी दफा महिला के पास दिखा था। युवक की उम्र 22 वर्ष है और वह सड़क किनारे किसी चीज की रेड़ी लगाता है। 

दिल्ली उत्तर की डिप्टी कमिश्नर मोनिका भारद्वाज ने कहा कि जिस लड़के को हिरासत में लिया गया था उसने रेप करने के बाद महिला की हत्या करने की बात कबूली है। अधिकारी ने बताया कि युवक ने कबूल किया कि उसने महिला की दुपट्टे गला घोंटकर हत्या की थी। 

महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह अविवाहित थी और अकेले रहा करती थी। देखभाल के लिए पास कोई नहीं था। 

डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) और 302 (हत्या) में मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: 55-year-old woman raped & murdered in Delhi amid protests against Hyderabad rape case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे