लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में मॉस्क नहीं पहनने पर 5300 लोगों का चालान, सबसे अधिक चालान इस शहर में किया गया

By भाषा | Updated: May 23, 2020 18:33 IST

अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मॉस्क की कीमत पांच से दस रुपये के बीच है, ऐसे में जुर्माना भरने की बजाय लोग मॉस्क पहनें।

Open in App
ठळक मुद्देअवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि दोपहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति बैठ सकता है, अगर महिला है तो वह पीछे बैठ सकती है।अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कुल 863 हॉटस्पॉट हैं, जो 485 थानाक्षेत्रों में हैं।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में मॉस्क नहीं पहनने वाले लगभग 5300 लोगों का चालान किया गया जबकि दोपहिया वाहनों पर एक से अधिक लोग के बैठने के मामलों में 18, 200 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया कि मॉस्क नहीं पहनने के लिए 5,298 लोगों का चालान किया गया है, सबसे अधिक 1461 चालान राजधानी लखनऊ में जबकि 1306 चालान वाराणसी में हुए।

उल्लेखनीय है कि मॉस्क नहीं पहनने पर पहली बार सौ रुपये, दूसरी बार सौ रुपये और तीसरी बार तथा उसके बाद पांच सौ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। अवस्थी ने कहा कि मॉस्क की कीमत पांच से दस रुपये के बीच है, ऐसे में जुर्माना भरने की बजाय लोग मॉस्क पहनें। अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर 38, 472 लोग के खिलाफ कार्रवाई की गयी और केवल एक दिन शुक्रवार को 24 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति बैठ सकता है, अगर महिला है तो वह पीछे बैठ सकती है। उन्होंने बताया कि दोपहिया पर एक से अधिक व्यक्ति के यात्रा करने के मामले में 18 हजार 244 लोग के खिलाफ कार्रवाई गयी और 14 लाख 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कुल 863 हॉटस्पॉट हैं, जो 485 थानाक्षेत्रों में हैं। हॉटस्पाट क्षेत्रों में सात लाख 80 हजार मकान हैं। उन्होंने कहा कि निषिद्ध क्षेत्र के बाहर काफी छूट दी गयी है, लेकिन दुकानदारों से अपील है कि वे सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करें।

अवस्थी ने बताया कि रोजाना डेढ से दो लाख श्रमिक लौट रहे हैं, ऐसे में व्यापक पैमाने पर उनकी जांच की आवश्यकता है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में शनिवार से लेवल—3 की नयी लैब बनाने का कार्य शुरू हो गया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा