लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे के बाद यूपी STF ने मुठभेड़ में मार गिराया 50 हजार का इनामी बदमाश

By भाषा | Updated: July 11, 2020 05:43 IST

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने का हिस्ट्रीशीटर यादव बहराइच के अहिरन पुरवा गांव के बाहर एक झोपड़ी में रहता है। वहां उसने बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस जमा कर रखे हैं और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ से हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी पन्ने लाल यादव उर्फ डॉक्टर मारा गया।अनेक मामलों में वांछित 50,000 रुपए का इनामी बदमाश पन्ने लाल यादव मारा गया। 

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान में शुक्रवार को बहराइच जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) से हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी पन्ने लाल यादव उर्फ डॉक्टर मारा गया। एसटीएफ की ओर से देर रात जारी बयान के मुताबिक बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र स्थित गलकारा अहिरन पुरवा में हुई मुठभेड़ के दौरान गोरखपुर और गोंडा में रंगदारी के अनेक मामलों में वांछित 50,000 रुपए का इनामी बदमाश पन्ने लाल यादव मारा गया। 

बयान के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाने का हिस्ट्रीशीटर यादव बहराइच के अहिरन पुरवा गांव के बाहर एक झोपड़ी में रहता है। वहां उसने बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस जमा कर रखे हैं और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एसटीएफ की टीम ने उसके घर की घेराबंदी की तो वहां कुछ और लोग भी मौजूद नजर आये। 

एसटीएफ ने उन सभी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो अंदर मौजूद लोगों ने एसटीएफ जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गयाा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियाा। 

बयान के मुताबिक यादव के दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। यादव पर गोरखपुर, महराजगंज, बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, गोंडा और लखीमपुर खीरी में जघन्य अपराधों के कुल 30 मुकदमे दर्ज थे।

बता दें, इससे पहले कानपुर के बिकरू गांव में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी पांच लाख रुपये का इनामी बदमाश विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में राज्य पुलिस की एसटीएफ से हुई कथित मुठभेड़ में मारा गया।

टॅग्स :एनकाउंटरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली