लाइव न्यूज़ :

5 साल की मासूम के साथ 50 वर्षीय बुजुर्ग रिश्तेदार ने किया छेड़छाड़, बच्ची की मां ने दर्ज कराया केस

By अनुराग आनंद | Updated: December 28, 2020 14:10 IST

तमिलनाडु के मदुरै में एक महिला ने अपने 50 वर्षीय रिश्तेदार पर अपनी पांच साल की बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक विधवा शिकायतकर्ता ने कहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह महिला का दूर का रिश्तेदार भी है, जो नल्लूर के साउथ स्ट्रीट में रहता है।

नई दिल्ली:  एक महिला ने शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै में थिरुमंगलम ऑल वुमन पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पांच साल की बेटी के यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

एक विधवा शिकायतकर्ता ने कहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह महिला का दूर का रिश्तेदार भी है, जो नल्लूर के साउथ स्ट्रीट में रहता है। 25 दिसंबर को वह महिला के घर आया और उसकी नाबालिग बेटी को मंदिर ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। लेकिन, मंदिर न ले जाकर शख्स उसे अपने घर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई-

घर लौटने पर नाबालिग लड़की ने अपनी मां के सामने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को उसी दिन हिरासत में ले लिया गया था।

इसी तरह का एक मामला हरियाणा में भी आया सामने-

इसी तरह का एक अन्य मामला हरियाणा के झज्जर में सामने आया है। एक 30 वर्षीय व्यक्ति जो पुलिस रिकॉर्ड में एक अपराधी है, उसने पिछले सप्ताह हरियाणा के झज्जर जिले में एक प्रवासी मजदूर की पांच वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने नाबालिग लड़की को रात में उसके घर से अगवा कर लिया और उसे अपने घर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग के शव को उसके घर से बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत बुक किया गया है। 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नहरियाणापोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह