लाइव न्यूज़ :

बागपत में जहरीली शराब पीने से 2 दिनों में हुई 5 लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: September 10, 2020 16:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देजहरीली शराब पीने की आशंका पर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चांदीनगर थानाक्षेत्र के चमरावल गांव में एक व्यक्ति की कथित रुप से जहरीली शराब पीने से बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई जिसके बाद गांववालों ने काफी हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि श्याम लाल बुधवार रात को शराब पीकर घर आया था। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। गांव वालों की जहरीली शराब पीने की आशंका पर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

ग्रामीणों ने श्यामलाल (43) की मौत शराब के जहरीली होने के चलते होने की आशंका जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दिन में गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम होना चाहिए और अवैध शराब की बिक्री कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस अफसरों के साथ मौके पर पहुंचीं जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने ग्रामीणों की बात मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर घटना की जांच कराने की बात कहकर उन्हें शांत कराया।

जिलाधिकारी गौतम ने कहा, ‘‘अभी घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कहा जा सकेगा कि मौत की वजह क्या थी। गांव के श्यामलाल नाम के ग्रामीण की शराब पीने से मौत की सूचना आई है।’’

उन्होंने श्यामलाल के परिजनों के बयान के हवाले से बताया कि श्यामलाल के पुत्र का कहना है कि उसके पिता रोज शराब पीते थे, देर रात श्यामलाल के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि किसी ग्रामीण ने मीडिया को गांव में 24 घंटे में पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रशासन के पास अभी तक किसी भी स्रोत से इस तरह की जानकारी नहीं मिली है। जांच दल इसकी जांच कर रहा है। भाषा सं जफर.. अमित अमित

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशराबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं