ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों सहित पांच की मौत, 17 घायल 

By भाषा | Updated: June 17, 2019 14:02 IST2019-06-17T14:02:04+5:302019-06-17T14:02:04+5:30

घायलों की हालत गम्भीर है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह उतरौला के गुमड़ीघाट ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली महराजगंज तराई के लोहेपनिया गाँव लौट रही थी।

5 killed in UP's Balrampur as tractor trolley overturns | ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों सहित पांच की मौत, 17 घायल 

पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह उतरौला के गुमड़ीघाट ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली महराजगंज तराई के लोहेपनिया गाँव लौट रही थी।

Highlightsघायलों में प्रकाश, सुशीला, पवन, वंदना और गीता की हालत गम्भीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह मजदूरों को लेकर लौट रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में पलट जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों सहित पांच की मौत हो गयी जबकि 17 लोग घायल हो गए।

घायलों की हालत गम्भीर है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह उतरौला के गुमड़ीघाट ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली महराजगंज तराई के लोहेपनिया गाँव लौट रही थी।

कोवापुर मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में, ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार भारत भारत की पत्नी रेशम और पुत्र नान्हू व सतीश और नंदनी की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

घायलों में प्रकाश, सुशीला, पवन, वंदना और गीता की हालत गम्भीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Web Title: 5 killed in UP's Balrampur as tractor trolley overturns

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे