लाइव न्यूज़ :

यूपी में खेत की जुताई कर रहे किसान की बेरहमी तरीके से की गई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

By भाषा | Updated: November 8, 2019 11:26 IST

यूपी के बांदा पुलिस के मुताबिक किसान के गले में रस्सी से गला घोंटने और बाहरी अंगों में चोट के निशान हैं। किसान के हिस्से में करीब पचास बीघा कृषि भूमि है। वह अविवाहित था।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान अनूप सिंह (45) का शव उसके खेत के समीप पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। परिजनों ने किसी से रंजिश या झगड़ा की बात से होने से इनकार किया है।

यूपी के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे एक किसान की अज्ञात हमलरों ने गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। बांदा नगर के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को किसान अनूप सिंह (45) का शव उसके खेत के समीप पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि किसान के गले में रस्सी से गला घोंटने और बाहरी अंगों में चोट के निशान हैं। मिश्रा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गयी है। मृत किसान के परिजनों के हवाले से सीओ ने बताया ‘‘अनूप सिंह बृहस्पतिवार की सुबह निजी ट्रैक्टर लेकर घर से अपने खेत की जुताई करने गया था।

उसके हिस्से में करीब पचास बीघा कृषि भूमि है। वह अविवाहित था और अपने बड़े भाई के साथ रहकर खेती-किसानी करता था। परिजनों ने किसी से रंजिश या झगड़ा की बात से होने से इनकार किया है।’’ मिश्रा ने बताया कि शाम को जब उसका भतीजा खाना लेकर खेत पहुंचा, तब उसके मारे जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े