लाइव न्यूज़ :

कनाडा: घर में घुसकर 40 साल की सिख महिला की गई हत्या, शक पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर बाद में किया रिहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2022 18:20 IST

आपको बता दें कि इस पर बोलते हुए रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा है कि उसे बुधवार रात साढ़े नौ बजे से थोड़ा पहले न्यूटाउन के निवासी ने कॉल करके चाकू से हमले की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक सिख महिला की हत्या हो गई है। हमलावर ने महिला को चाकू से कई बार वार करके उसकी हत्या की है।हत्या के शक में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया था जिसे बाद में छोड़ दिया था।

टोरंटो:कनाडा में 40 वर्षीय सिख महिला की उसके घर में घुसकर कई बार चाकू से वार करके हत्या कर दी गई है। ऐसे में इस मामले में उसके पति को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कनाडा की पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

सीबीसी न्यूज से शुक्रवार को मिली खबर के मुताबिक, हरप्रीत कौर की उनके ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित घर में कई बार चाकू मारकर बुधवार रात को हत्या कर दी गई है। रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि उसे बुधवार रात साढ़े नौ बजे से थोड़ा पहले न्यूटाउन के निवासी ने कॉल करके चाकू से हमले की जानकारी दी है। 

शक के आधार पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, फिर बाद में किया रिहा

खबर के मुताबिक, अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि महिला को गंभीर चोट लगी है और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर चोट के कारण महिला की अस्पताल में मौत हो गई है। आपको बता दें कि कौर के 40 वर्षीय पति को भी संदेह के आधार पर मौके से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है।  

टॅग्स :क्राइमकनाडाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास