लाइव न्यूज़ :

बिहार: चाचा ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, खिलाने के बहाने अक्सर लाता था घर में

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2018 17:02 IST

बच्ची के परिजनों ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Open in App

बिहार के मुंगेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल दरवाजा क्षेत्र में मानवता को तार-तार करते हुए एक चार वर्षीय बच्ची के साथ 45 वर्षीय अधेड ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीडित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने एसपी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बच्ची के परिजनों ने बताया की पिछले तीन दिनों से लगातार पडोस में रहने वाला व्यक्ति खिलाने के बहाने बच्ची को घर से ले जाता था। फिर बच्ची के साथ गलत कार्य करने की कोशिश करता था। परिजनों ने बताया कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची दर्द से छटपटाने लगी। जब बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने पडोसी अंकल की हरकतों के बारे में बता दिया।

बच्ची के परिजनों ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जहां एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाने को जांच सौंप दी है। बताया जा रहा है कि लाल दरवाजा निवासी की चार वर्षीय पुत्री को उसका 45 वर्षीय पडोसी खेलाने के बहाने प्रतिदिन उसे अपने घर ले जाता था और बच्ची के गुप्तांगों के साथ छेड-छाड करता था। सोमवार को बच्ची के गुप्तांग से रक्तस्राव होते देख के परिजन दंग रह गये।

परिजनों ने जब बच्ची से पूछा तो बच्ची ने सारी बात बता दी। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गये और मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे। जहां, किसी को भी परिजन के बात पर विश्वास नहीं हुआ और परिजनों को टालमटोल कर थाने से लौटा दिया गया। इसके बाद परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां, पुलिस अधीक्षक की पहल पर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया।  

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली