लाइव न्यूज़ :

चलती कार में 4 लोगों ने लड़की से किया गैंगरेप: वीडियो वायरल होने पर इलाके में खूनी संघर्ष, धारा 144 लागू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2019 08:43 IST

बिहार कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक छात्रा के साथ दरिंदों ने चलती कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदोपहर से शुरू हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के एक व्यक्ति को चाकू और दूसरे पक्ष के एक लड़के को गोली लगी है. दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित है. मोहनिया बाजार में आज भारी उपद्रव और तोड़फोड़ हुआ.

बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल होने पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है. चौथे दिन भी आज मोहनिया में जमकर उपद्रव हुआ. शहर में तोड़फोड़, आगजनी, पथराव और फायरिंग की गई. इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. इलाके में शांति बहाली के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है.

उल्लेखनीय है कि कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक छात्रा के साथ दरिंदों ने चलती कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस मामले में चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद मामला शांत होता नहीं दिख रहा है. दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित है. मोहनिया बाजार में आज भारी उपद्रव और तोड़फोड़ हुआ.

दोपहर से शुरू हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के एक व्यक्ति को चाकू और दूसरे पक्ष के एक लड़के को गोली लगी है. घायलों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि उपद्रव के दौरान करीब आधा दर्जन दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया.

इस संबंध में कैमूर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी सड़क पर शांति बहाली को लेकर बार-बार अपील कर रहे हैं. कैमूर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि ये मामला संगीन है. ऐसे में प्रशासन स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगा. एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस को दो मोबाइल मिले हैं और इस घटना में प्रयुक्त कार को भी रोहतास से बरामद कर लिया गया है.

टॅग्स :बिहारगैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा