लाइव न्यूज़ :

जम्मू: कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र में पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में चार पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 7, 2020 21:27 IST

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जब वह अपनी कार निकालने का प्रयास कर रहे थे तब पास से गुजर रही कार से दो-तीन लोग बाहर आये और उन्होंने उनकी कार को रास्ता नहीं देने का आरोप लगाते हुए उन्हें गालियां दीं, हमला किया एवं उन्हें वहीं घायल छोड़ दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देएक पुलिसकर्मी पर कथित रूप से हमला करने को लेकर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार को जाने का रास्ता कथित रूप से नहीं देने को लेकर कॉन्स्टेबलके साथ मारपीट की गयी।

जम्मू। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र घोषित किए गए एक इलाके के प्रवेश मार्ग पर बनाई गई जांच चौकी के समीप एक पुलिसकर्मी पर कथित रूप से हमला करने को लेकर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक कार को जाने का रास्ता कथित रूप से नहीं देने को लेकर भटिंडी में सलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मंजूर हुसैन के साथ मारपीट की गयी। इस कार से आरोपी एक महिला मरीज के साथ अस्पताल जा रहे थे। आरोपियों में एक के परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे तक उनकी कार नहीं जाने दी जिससे मरीज को ले जाने में अनावश्यक देरी हुई। आरोप का खंडन करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि कार को जांच चौकी पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल निकल जाने दिया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘(रविवार को) रात नौ बजकर 35 मिनट पर भटिंडी पुलिस चौकी पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को फैसल और मोमिनाबाद भटिंडी के तीन अन्य लोगों ने बुरी तरह पीटा। इस संबंध में बहु फोर्ट थाने में भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी की कार भारी बारिश की वजह से फंस गयी थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जब वह अपनी कार निकालने का प्रयास कर रहे थे तब पास से गुजर रही कार से दो-तीन लोग बाहर आये और उन्होंने उनकी कार को रास्ता नहीं देने का आरोप लगाते हुए उन्हें गालियां दीं, हमला किया एवं उन्हें वहीं घायल छोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा कि बाद में अगली जांच चौकी पर यह कार रोकी गयी क्योंकि इलाके में लॉकडाउन था। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि कार में एक महिला मरीज है जिस कारण उसे तत्काल एसएमजीएस जाने दिया गया। कार महज 20 मिनट में अस्पताल पहुंच गयी...... चेकिंग के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी नहीं हुई।’’ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह