पुणे के मुंधवा में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2023 07:33 IST2023-01-14T07:29:57+5:302023-01-14T07:33:16+5:30

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच की जा रही है।

4 members of a family were found dead at their residence in Keshav Nagar Pune | पुणे के मुंधवा में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

पुणे के मुंधवा में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

Highlightsलिस ने परिवार के चार सदस्यों को संदिग्ध अवस्था में मृत पाया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में मुंधवा इलाके के केशव नगर में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य घर में मृत मिले। आप-पास के लोगों को जब इसकी खबर हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के चार सदस्यों को संदिग्ध अवस्था में मृत पाया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। उसने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विस्तृत जानकारी आनी बाकी है...

Web Title: 4 members of a family were found dead at their residence in Keshav Nagar Pune

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Pune