लाइव न्यूज़ :

केरल: एक ही घर के 4 लोगों के मिले शव, हत्या के शक के आधार पर पुलिस ने जांच की शुरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 2, 2018 13:02 IST

दिल्ली के बुराड़ी और रांची में एक ही परिवार के लोगों के शव मिलने के बाद अब केरल के इडुक्की जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिले हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अगस्त: दिल्ली के बुराड़ी और रांची में एक ही परिवार के लोगों के शव मिलने के बाद अब केरल के इडुक्की जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिले हैं। एक ही घर से बरामद होने से हड़कंप मचा हुआ है। 

खबर के अनुसार पुलिस को एक ही घर के 4 लोगों के शव गड्डे में दफन मिले हैं। वहीं, पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है। पहचान कनत कृष्णन (52), उसकी पत्नी सुलेखा (50), बेटी अर्षा (21), और बेटे अर्जुन (18) के रूप में की गई है। बीते 3, 4 दिन से परिवार लोग कहीं नजर नहीं आ रहे थे। वहीं, चारों लोगों को एक के ऊपर एक शख्स को दफन किया गया है।

 वहीं, जब परिजन घर के बाहर किसी नो नहीं दिखे तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। घर के अंदर जब पड़ोसी गए तो घर की दीवारों पर खून के निशान मिले। जमीन पर भी ऐसे ही निशान दिखाई दिए थे। जिसके बाद शक के आधार पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि ये लोग कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहे थे।

अब इस प्रकरण पर पुलिस का कहना है कि इनकी मौत के पीछे वजह के बारे में अभी कुछ मालूम नहीं हो सका है और इस मामले की जांच की जा रही है। जबकि मौके से एक हथौड़ा और एक चाकू भी बरामद किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पूरे प्रकरण को जानने में पुलिस जांच में जुट गई है।

इससे पहले  रांची में बिहार के एक हीं परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली घटना सामने आई थी। घटना रांची के कांके इलाके के बोडया में घटी थी, जहां सभी लोगों का शव किराये के उस घर में मिले थे, यहां यह परिवार रहता था। आशंका जताई जा रही है कि सभी ने खुदकुशी कर ली थी।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर