लाइव न्यूज़ :

4 अफगानी तस्कर गिरफ्तार, पेट में हेरोईन के कैप्सुल छुपाकर दिल्ली में करते थे सप्लाई

By भाषा | Updated: March 5, 2019 02:39 IST

आरोपियों को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डाक्टरों ने 122 कैप्सुल उनके शरीर से निकाला है जिनमें से कुल 920 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया है ।

Open in App

भारत में कथित तौर पर हेरोईन की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी से अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि इन चारों ने अपने पेट में हेरोईन छिपा कर रखा हुआ था । उन्होंने बताया कि आरोपी यहां मेडिकल वीजा पर दिल्ली आये थे ।

उन्होंने बताया कि चारों की पहचान अब्दुल हक नूरजई, मोहम्मद नईम नूरजई, मोहम्मद इस्माइल नूरजई और मोहम्मद नसीम नूरजई के रूप में की गयी है ।पुलिस ने बताया कि चारों ने अपने पेट में हेरोईन छिपा कर रखा था जिसे दिल्ली और आस पास के इलाके में बेचना था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डाक्टरों ने 122 कैप्सुल उनके शरीर से निकाला है जिनमें से कुल 920 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया है ।पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि उनके शरीर से हेरोईन के सभी कैप्सुलों को निकालने में कुछ समय लगेगा ।

पुलिस को एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाल बिछा कर 23 फरवरी को इन चारों को गिरफ्तार कर लिया ।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO