लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सड़कों पर रात में अंधाधुंध फायरिंग, 36 वर्षीय शख्स की बेरहमी से हत्या

By भाषा | Updated: July 25, 2019 04:59 IST

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को निकट के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वह शहादरा में रहता था और अपने पिता की लोहे की दुकान में काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि वे घटनाक्रम का पता लगाने और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने की कोशिश कर रहे हैं। हत्या और हत्या का प्रयास सहित तीन मामले इमरान पर भी दर्ज थे।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात दुर्गापुरी चौक पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने इमरान की हत्या कर दी। इमरान इस दौरान अकेले अपनी कार से जा रहे थे तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन को रोका और उन पर कई गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को निकट के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वह शहादरा में रहता था और अपने पिता की लोहे की दुकान में काम करता था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को हत्या के पीछे निजी दुश्मनी का संदेह है।

उन्होंने बताया कि हत्या और हत्या का प्रयास सहित तीन मामले इमरान पर भी दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि वे घटनाक्रम का पता लगाने और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह